18 अगस्त 2008
वार्ता
नई दिल्ली। भारतीय आम अगले वर्ष से ऑस्ट्रेलिया के बाजार में अपनी महक बिखेरेंगे। आस्ट्रेलिया ने आगामी आम के मौसम से भारतीय आम के लिए अपने बाजार खोल दिए हैं।
पढ़ें: रेगिस्तान में उगने लगे हैं आम! इसकी जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी उच्चायुक्त डेबिड हाली ने आज यहां बताया कि आगामी मौसम से आम के आयात की अनुमति दे दी गई है। इस मंजूरी के बाद भारतीय निर्यातक 2009 से ऑस्ट्रेलिया के बाजार में अपने आम भेज सकेंगे।
श्री हाली ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह अनुमति भारत के साथ कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के मकसद से दी है। दोनों देशों में कई फलों का मौसम अलग-अलग है और इस निर्णय से दोनों देशों के लोगों को हर मौसम के फलों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा।
पढ़ें: अमेरिका पर जादू करेगा ‘आम’ उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को इस बात की खुशी है कि भारत के साथ कृषि उत्पादों के व्यापार खासकर ऐसे उत्पाद जिनसे दोनों देशों को फायदा मिलेगा। दोनों देशों में फलों का खूब उत्पादन होता है और कई ऐसे फल है जो अलग-अलग समय पर पैदा होते हैं।