|
|
आईटी का घरेलू बाजार निर्यात से ज्यादा बढ़ा
|
11 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के घरेलू बाजार में आए उछाल ने इस क्षेत्र के निर्यात को पीछे छोड़ दिया है। एक सर्वेक्षण से यह नतीजा निकाला गया है।
आईटी उद्योग से जुड़ी पत्रिका ‘डाटाक्वेस्ट’ के वार्षिक सर्वेक्षण के मुताबिक वित्त वर्ष 2007-08 में आईटी उद्योग की घरेलू मांग में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि इस दौरान निर्यात 27 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 2006-07 में स्थिति इसके उलट थी। डाटाक्वेस्ट साइबर मीडिया समूह की प्रकाशन कम्पनी है।
डाटाक्वेस्ट के 25वें वार्षिक अंक के मुताबिक देश में आईटी उद्योग की घरेलू मांग और निर्यात का अनुपात 34:27 के स्तर पर जा पहुंची। पिछले वित्त वर्ष के दौरान आईटी उद्योग ने कुल 1,897.92 अरब रुपए का निर्यात किया। यह इस उद्योग की कुल आमदनी का दो-तिहाई है। इस अवधि में घरेलू मांग 990.18 अरब रुपए रही।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 21 नवम्बर 2008