07 सितम्बर 2008
बड़ी खबरें:
घर की तीन सबसे महत्वपूर्ण वस्तुएं
घर का मुख्य दरवाजा, बिस्तर और भोजन बनाने का चूल्हा घर की तीन सबसे महत्वपूर्ण वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुख्य द्वार यह दर्शाता है कि किस प्रकार हमारे पास जीवन, अवसर और सम्भावनाएं आती हैं- यह अनुभव का यांग आयाम है। जिस बिस्तर पर हम सोते हैं वह ऊर्जा के रूप में हम सभी से जुड़ा रहता है- यह एक यिन स्थिति है।

भोजन बनाने का चूल्हा हमारे भोजन के स्रोत का प्रतिनिधित्व करता है। हममें से अधिकतर लोगों को भोजन हासिल करने की क्षमता अपने कार्यस्थल से प्राप्त होती है। इस वजह से चूल्हा हमारे सार्वजनिक जीवन, हमारे करियर, पहचान और जो भी सूचनाएं हम प्राप्त करते हैं उनका और अपनी इच्छाएं पूरी करने की काबिलियत में काफी महत्व रखता है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.