


क्या है चीनी राशिफल
चीनी राशिफल को दुनिया का सबसे पुराना राशिफल माना जाता है | इसमें आपके व्यक्तित्व, पसंद, नापसंद के बारे में अनूठी जानकारी मिलती है |
जानिए आपकी चीनी राशि
आपकी जन्मतिथि बताती है कि चीनी राशिफल के अनुसार आप किस राशि में आते हैं। यहां देखिए कौन सी है आपकी चीनी राशि।

चूहा
2007जहां पश्चिमी सभ्यता में चूहे को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है वहीं पूर्व में इसे चालाक और चीजों के प्रति अलग दृष्टिकोण रखने वाला माना जाता है। चीन और जापान में चूहे को अच्छे भाग्य और सम्पन्नता का प्रतीक माना जाता है।
चीनी राशिफल में चूहा राशि वाले जानकार और अपनी अलग शैली वाले लोग होते हैं। उनके पास व्यंग्य का अपना तरीका है। इस व्यक्तित्व के लोग उनके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं जो उनके लिए वफादार साबित होते हैं।
इसके साथ ही यह लोग अपने लिए जीते हैं। उनका अपना लक्ष्य होता है और वे उसके लिए आगे बढ़ने में हिचकते भी नहीं हैं। जो उनके मित्र समूह में नहीं होते हैं वे अपने आप को ओछा महसूस करते हैं। इस तरह के लोग जल्द ही विवाद में नहीं पड़ते हैं।
इस प्रकार के व्यक्ति हर चीज के लिए बहुत जिज्ञासु होते हैं और हमेशा नई जानकारियों को तलाशते रहते हैं। वह जानकारी चाहे उनके वर्तमान समय के लिए हो या भविष्य के लिए, वे उसे तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
इस तरह के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वे अपने से बढ़ कर किसी को नहीं देखना चाहते। यदि वे दूसरों के लिए अपने जीवन में जगह बना सकें तो उन्हें सच्ची खुशी मिल सकती है।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध लोग:
लुई आर्मस्ट्रॉंन्ग, शर्ले बैसी, मर्लोन ब्रांडो, डोरिस डे, क्लार्क गैबल, ह्यू ग्रांट, शार्लटन हेस्टन, जीन केली, ग्लेन्डा जैकसन, क्रिस क्रिसटोफर्सन, गैरी लाइनकर, शॉन पेन, बर्ट रेनॉल्ड्स, ओलीविया न्यूटन-जॉन, टॉमी स्टील, डोना समर, एंड्रयू लॉयड वेबर और किम वाइल्ड। इस राशि के लिए आदर्श रोजगार: वित्तीय सलाहकार, ब्रोकर, ऋण देनदार, जासूस, प्राचीन वस्तुओं के विक्रेता, गीतकार और रोगविज्ञानी।
भाग्यशाली अंक : 1, 4, 5, 10, 11, 14, 41, 45, 51 और 54
इस राशि के समतुल्य पाश्चात्य राशि है:
धनु राशि।

बैल
2007चीनी ज्योतिष के अनुसार बैल राशि के लोग न धीमे होते हैं और न स्थूल। यह क्षमतावान और भरोसेमन्द लोग हमेशा अग्रणी रहते हैं। हालांकि कार्य को पूरा करने का उनका तरीका धीमा और सलीके वाला होता है। वे विशिष्ट कार्यों को करने की क्षमता रखते हैं और अपने लक्ष्य से कभी भी भटकते नहीं हैं।
उनकी क्षमता का कोई अंत नहीं होता है और वे चीजों को विस्तार से परखते हैं। वे हरेक चीज को प्रथम रूप से प्राप्त करना पसन्द करते हैं।
बाहरी लोगों के लिए इस राशि वाले लोग काफी गम्भीर दिखाई देते हैं। वे अंतर्मुखी होते हैं और उनके बारे में समझना आसान होता है। वे बहुत स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और उन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि अन्य लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।
हालांकि इसके विपरीत वे बहुत अकेलापन महसूस करते हैं और उन्हें इस बात का भी अफसोस होता है कि वे खुद को लोगों से भली प्रकार से जोड़ क्यों नहीं पाते।
एक दोस्त, प्रेमी या पारिवारिक सदस्य के रूप में यह व्यक्ति सुरक्षा प्रदान करने वाले की भूमिका में होते हैं, जो हमेशा स्नेह देता है। परिवार से दूर होने पर यह लोग जिद्दी और हठी हो जाते हैं। वे किसी से भी ज्यादा देर तक आधारहीन बात नहीं करते।
इस तरह के लोग अच्छी और विश्वस्नीय सलाह देते हैं।
ऐसे व्यक्तित्व के लोगों को यह आवश्यकता है कि वे लोगों के बारे में जल्दी निर्णय न लिया करें। यह लोग जब ऐसे लोगों से मिलते हैं जोकि उनके गुणों और जीवन शैली से भिन्न होते हैं तो वे उनसे सर्वश्रेष्ठ व्यवहार करते हैं।
बैल राशि वाले कुछ प्रसिद्ध लोग:
वॉरेन बेटी, जॉन बॉन जॉवी, जेफ ब्रिजेस, रिचर्ड बर्टन, बारबरा कार्टलैंड, चार्ली चैपलिन, बिल कॉस्बी, सैमी डेविस जूनियर, वॉल्ट डिज्नी, डस्टिन हॉफमैन, एंथोनी हॉपकिन्स, डॉन जॉनसन, जेन फॉंन्डा, जैक लेमन, हेदर लॉकलियर, एडी मर्फी, जेसिका लेंज, पॉल न्यूमैन, जैक निकोलसन, रॉबर्ट रेडफोर्ड, रॉड स्टीगर, पीटर सेलर्स, सिसी स्पेसेक, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, मेरिल स्ट्रीप और ट्विगी।
इस राशि के अनुरूप आदर्श रोजगार:
संगीतकार, जमींदार, चिकित्सक, रसोइया, किसान, पुलिस अधीक्षक, सैनिक, अध्यापक, न्यायाधीश, बैंकर, इंश्योरेंस ब्रोकर, माली।
उनके भाग्य अंक: 1, 3, 5, 12, 15, 33, 35, 51 और 53
इस राशि के समान पाश्चात्य राशि:
मकर राशि।

बाघ
2007आकर्षक और आत्मविश्वासी। बाघ राशि वालों का जन्म ही नेतृत्व के लिए होता है। इसलिए उनमें कुछ ऎसा प्रभाव होता है कि अधिकांश लोगों के लिए उनकी अनदेखी करना मुश्किल होता है। वे प्रभावशाली लेकिन मजेदार होते हैं। फिर भी, वे कभी भी अपने लक्ष्य से न तो विमुख होते हैं, न उन पर नियंत्रण खोते हैं।
बाघ राशि वालों का साहस सीमारहित होता है और वे कभी, कोई लड़ाई नहीं हारते;चाहे मैदान कोई भी हो। बाघ राशि वाले दिल जीतने की कला में माहिर होते हैं। वे गरिमामय और स्नेह से भरपूर होते हैं। उनका आदिम स्वभाव उन्हें लगभग सभी के आकर्षण का केंद्र बना देता है।
बाघ राशि वाले “मूडी” होते हैं और अपने करीबियों के प्रति बिना चेतावनी आक्रामक हो सकते हैं। इनकी भावनाएं बहुत गहरी और बहुत तीव्र होती हैं। ये तनाव का मुकाबला आसानी से नहीं कर पाते हैं और बहुत भावुक हो सकते हैं। ये गुस्से में हों तो इनसे दूर रहना ही भला।
बाघ राशि वाले अक्सर अपने बर्ताव में अति कर जाते हैं। अगर वे संयमित रहें तो उनकी खुशी में इजाफा हो सकता है।
जब इस राशि के लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किए रहते हैं तो उनके लिए कोई भी चीज प्राप्त करनी दुर्लभ नहीं रह जाता।
इस राशि के मशहूर व्यक्ति:
सर डेविड ऎटनबरो, टोम बेरेंजर, अगाथा क्रिस्टी, टॉम क्रूज, लियोनार्डो डिकेप्रियो, एमिली डिकेंसन, इसाडोरा डंकन, रॉबर्टा फ्लेक, फ्रेडरिक फोर्सिथ, जोडी फॉस्टर, सर एलेक गिनेस, ह्यू हेफ्नर, विलियम हर्ट, मेरिलिन मनरो, डेमी मूर, बीट्रिक्स पॉटर, डियाना रिग, लियोनेल रिची, एच जी वेल्स, नटाली वुड।
इस राशि के लिए आदर्श कार्य:
व्यवसायी, सैन्य अधिकारी, नेता, संगीतकार, लेखक, कवि, डिजाइनर, रंगमंच निर्देशक, शेयर दलाल, अभिनेता, एथलीट, ट्रेड यूनियन नेता।
भाग्यशाली अंक: 4, 5, 7, 9, 13, 34, 44, 45 और 54.
समतुल्य पश्चिमी राशि:
कुंभ

खरगोश
2007भले ही उन्हें यह बात पसंद न आए, पर खरगोश राशि वाले दब्बू, सुंदर व्यक्तित्व वाले, लड़ाई-झगड़े से दूर रहने वाले होते हैं । ये अपने मित्रों और परिवार के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं। ये अपने करीबी लोगों के लिए सुरकक्षात्मक और स्नेह से भरपूर होते हैं। खरगोश राशि वाले अपने रिश्तों में बड़े आदर्शवादी होते हैं और कभी- कभी अति आत्मत्याग कर देते हैं। अच्छी बात यह हैं कि इस राशि के लोग खुद को दोस्तों परिजनों से घेरे रहते हैं जो उन्हें भावनात्मक धक्का खाने से बचाते हैं।
खरगोश राशि के लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं और पनपने के लिए उन्हें मजबूत सामाजिक सहारे की ज़रूरत होती है। बिना मजबूत पारिवारिक और सामाजिक सहारे के, वे भावनात्मक मुश्किलों का सामना नहीं कर पाते। ये इतने भावुक होते हैं कि कोई भी भावनात्मक आघात इन्हें शारीरिक रूप से भी बीमार कर सकता है। अगर इन्हें लगे कि इनकी ज़िंदगी में कुछ हलचल नहीं हो रही है तो ये निराशावादी हो जाते हैं।
ये असुरक्षित स्वभाव के होते हैं। ये अपनी ही रफ्तार से जीते हैं और आलसी भी हो सकते हैं।
खरगोश राशि वालों को घरेलू ज़िंदगी पसंद होती है। इस राशि के मशहूर लोग: हैरी बेलाफॉंटे, इंग्रिड बर्गमैन, लुइस कैरोल, डेविड फ्रॉस्ट, कैरी ग्राण्ट, ओलिवर हार्डी, बॉब होप, व्हिटनी ह्यूस्टन, आर्थर मिलर, रॉजर मूर, जॉर्ज ओरवेल।
इस राशि के लिए आदर्श कार्य:
कूटनयिक, प्रशासक, इंटीरियर डेकोरेटर, राजनेता, इतिहासवेत्ता, ज़मींदार।
भाग्यशाली अंक:
1, 3, 5, 9, 15, 19 और 35.
समतुल्य पश्चिमी राशि:
मीन

ड्रैगन
2007ड्रैगन चीनी राशिचक्र की सबसे अच्छी राशि है। इस व्यक्तित्व के लोग क्षमतावान होने के साथ बहुत भाग्यशाली, सहृदयी और ऊर्जावान होते हैं। यह लोग बुद्धिमान होते हैं जिनमें जन्मजात आकर्षण होता है, जोकि यह दर्शाता है कि वे अपने आसपास के लोगों को भी प्रभावित करते हैं। इस वजह से वे अक्सर आकर्षण का केन्द्र भी बनते हैं, जहां उन्हें काफी आनन्द आता है। इस व्यक्तित्व के लोग अच्छी सलाह देने के लिए माने जाते हैं। वे धन के साथ साथ प्रेम संबंधों में भी भाग्यशाली होते हैं।
यह लोग किसी कार्य को शुरुआत से अंत तक भली प्रकार से व्यवस्थित और प्रबन्धित करते हैं, जिस कारण सफलता उनके कदम चूमती है। हालांकि उनमें कुछ अहम होता है लेकिन वे अच्छे संचालक बन सकते हैं। हालांकि उनके पास काफी धन होता है, लेकिन वे बल चाहते हैं। वे अच्छे विजेता साबित होते हैं और उसके उलट बहुत बुरी तरह पराजय का मुंह भी देखते हैं।
वे स्वाभाविक रूप से संचालक के रूप में होते हैं। इस राशि के वे व्यक्ति जोकि लचीलापन, दयालु और सहनशीलता सीख सकते हैं, बेहतरीन संचालक बन सकते हैं।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध लोग :
जेफ्री आर्चर, माइकल बैरीमोर, काउंट बेसी, जूली क्रिस्टी, जेम्स कोबर्न, बिंग क्रॉस्बी, नील डायमंड, मैट डिलन, एलेन पेग, ग्रेगरी पेक, क्लिफ रिचर्ड, मार्टिन शीन, रिंगो स्टार और शर्ले टेम्पल।
उनके भाग्यशाली अंक: 3, 4, 5, 6, 15, 21, 34, 35, 36 और 45
उसके समान पाश्चात्य राशि : मेष राशि।

सांप
2007सर्प चीनी राशिचक्र में सबसे ज्यादा बहकाने वाली राशि है। हमेशा पसन्द किए जाने वाले सर्प व्यक्तित्व के लोग सामाजिक होने के साथ अंतर्मुखी होते हैं। उनमें अंतरज्ञान और व्यापार के लिए बहुत जिज्ञासा होती है।
हालांकि इस तरह के लोग धन को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं लेकिन उनमें अपने पास आवश्यकता से अधिक धन रखने की प्रवृत्ति होती है। सर्प राशिवाले व्यक्ति शारीरिक सक्रियता की बजाय मानसिक रूप से अधिक सक्रिय होते हैं। वे किसी भी आयोजन में शामिल होने से पहले उसका विश्लेषण कर लेते हैं। सम्पूर्ण रूप से उनकी प्रबन्ध रचना अच्छी होती है, जो उनकी बुधिमत्ता को और आकर्षक बनाती है।
इस राशि के लोग कुछ असुरक्षित महसूस करते हैं और साथ ही बहुत ज्यादा ईर्ष्यावान और अधिक हक जताने वाले हो सकते हैं। विशिष्ट न होने के बाद भी वे मोहक और स्नेहमयी साबित हो सकते हैं। इस तरह के लोग दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने अंतर्ज्ञान पर अधिक भरोसा करते हैं।
कई बार वे आलस का शिकार हो जाते हैं लेकिन जरूरत के समय वे बहुत कड़ी मेहनत भी करते हैं। वे कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाते हैं और अपने साथी या साझेदार से भी हर उपक्रम में ऐसी ही उम्मीद करते हैं।
यह लोग अक्सर कुछ अभिमानी हो जाते है।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध लोग: किम बेसिंजर, रैंडी क्रॉफर्ड, बॉब डायलन, ग्रेटा गार्बो, आर्ट गारफंकेल, ऑड्रे हेपबर्न, पॉल होगन, लिज हर्ले, कैरल किंग, डीन मार्टिन, रॉबर्ट मिचम, माइक ओल्डफील्ड, रायन ओ नील, डोरोथी पार्कर, ब्रैड पिट, ब्रुक शील्ड्स, पॉल साइमन, डियोन वॉरविक, ओपरा विंफ्रे, वर्जीनिया वुल्फ, सुसाना यॉर्क।
इस राशि के अनुरूप आदर्श रोजगार: प्रोफेसर, भाषा प्रवीण, अध्यापक, मनोरोग चिकित्सक, मनोविज्ञानी, ज्योतिष, सूक्ष्मदर्शी, निजी अधिकारी, जन सम्पर्क अधिकारी, आंतरिक साज सज्जा करने वाला।
भाग्यशाली अंक: 1, 2, 4, 6, 13, 24, 42 और 46
इस राशि के समान पाश्चात्य राशि है
वृषभ राशि।

घोड़ा
2007मुक्त प्रवृत्ति वाला घोड़ा चीनी राशिचक्र का घुमक्कड़ है। घोड़ा राशि के लोगों को अपनी स्वतंत्रता की आवश्यकता होती है। वे ऊर्जावान होते हैं और एक गतिविधि से दूसरे में गति करते रहते हैं। इस राशि वाले लोगों के पास काफी धन होता है और वे यात्रा के शौकीन होते हैं।
घोड़ा राशि के लोग प्रेम चाहते हैं जिसमें वे बंधा हुआ महसूस करें। उनके अन्दर एक ऐसा आकर्षण होता है जिससे वे आसानी से अपना प्रेम ढूंढ लेते हैं। वे बहलाने में माहिर होते हैं। हालांकि उनके संबंधों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनका व्यवहार काफी अस्थिर होता है और वे बिना पूर्व सूचना के रफूचक्कर हो जाते हैं। अपनी अच्छी समझ और क्षमतावान उपस्थिति के द्वारा ऐसे लोगों को भीड़ से अलग हटकर कुछ करने की चाह होती है। अपनी सामर्थ्य के बावजूद इस व्यक्तित्व वाले लोग स्वयं को आसपास के लोगों से कुछ कम आंकते हैं।
इस तरह के व्यक्तियों में धैर्य नहीं होता। वे काफी प्रोत्साहित और दूसरों की भावनाओं के प्रति कुछ लापरवाह हो सकते हैं। यह आत्मनिर्भर व्यक्ति जीवनभर अपनी भावनाओं के हिसाब से चलते हैं, जोकि यह दर्शाता है कि क्यों अक्सर उनके संबंध, रोजगार या उपक्रम अपूर्ण रह जाते हैं। इसके पलट, ऐसे लोग दूसरों को जल्दी प्रोत्साहित करते हैं और अक्सर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते हैं।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति :
रोवन एटकिंसन, इंगमार बर्गमैन, शॉन कॉनेरी, केविन कॉस्नर, सिंडी क्रॉफर्ड, जेम्स डीन, क्लिंट ईस्टवुड, ब्रिट एकलैंड, लिंडा ईवांस, एला फिट्जगेरॉल्ड, हैरिसन फोर्ड, बॉब गेल्डॉफ, जीन हैकमैन, रीटा हेवर्थ, जिमी हेंड्रिक्स, जैनेट जैकसन, पॉल मैकार्टनी, बारबरा स्ट्राइसैंड, राकेल वेल्श, जॉन ट्रैवोल्टा और माइकल यॉर्क।
इस राशि के अनुरूप आदर्श रोजगार है:
एथलीट, तकनीशियन, प्रशासक, आविष्कारक, ट्रक ड्राइवर, विक्रेता, अध्यापक, संवाददाता, चित्रकार, विज्ञापन कार्यकर्ता, कवि, भ्रमण मार्गदर्शक।
उनके लिए भाग्यशाली अंक हैं: 1, 3, 4, 8, 13, 14, 41 और 43
इस राशि के समतुल्य पाश्चात्य राशि है: मिथुन राशि।

भेड़
2007बकरी राशि के व्यक्तित्व वाले लोग स्वप्न देखने वाले, रचनात्मक और स्वयं को खोजने के लिए हमेशा अतिरिक्त समय चाहते हैं। वे स्वयं को अपनेआप में सहज महसूस करते हैं। खुश रहने के लिए, बकरी जैसे व्य्कतितव वाले लोगों को खुलेपन की आवश्यकता होती है। इस व्यक्तित्व के लोग प्राकृतिक रूप से कलाकार और खोजी होते हैं। वे अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए भौतिक सुख के पीछे न भागकर अपनी कल्पना पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
अक्सर प्रेम संबंधों के प्रति वे अच्छे नहीं साबित होते हैं। वे बहुत असुरक्षित होते हैं और साथ ही चिंताजनक भी होते हैं। अपनी अनिश्चितता को पराजित करने के लिए यह लोगों से हर समय प्रेम पाना और प्रशंसनीय महसूस करना चाहते हैं। इस व्यक्तित्व के लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। अपने संबंधों में झगड़े के चलते यह लोग स्वयं को मुद्दे से अलग कर लेते हैं।
यदि प्रेम संबंध अच्छे चल रहे हों तो यह व्यक्ति अपने साथी के सामने काफी मांगें रख सकते हैं। खुशहाल व्यक्ति न केवल अपने साथी से प्रेम ग्रहण करता है बल्कि उन्हें प्यार देता भी है।
इस राशि के व्यक्ति यदि अपनी चिंताओं पर काबू पा लें तो काफी खुश रह सकते हैं। एक बर यह जानने पर कि उनके दोस्त और परिवार उनके स्वयं यात्रा से वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे बहुत खुश होते हैं।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति :
पामेला एंडरसन, जेन ऑस्टन, एनी बैंनक्रॉफ्ट, जॉर्ज बर्नस, लेस्ली कैरन, कैथेरीन देन्यूव, रॉबर्ट डी नेरो, जॉन डेनवर, मेल गिबसन, जॉर्ज हैरीसन, मिक जैगर, सर लौरेंस ओलीवर, वैंगेलिस, जॉन वेन, ब्रूस विलिस, डेब्रा विंगर।
इस राशि के अनुरूप आदर्श रोजगार है:
अभिनेता, चित्रकार, संगीतकार, माली, टेलीविजन प्रस्तोता, नर्तक, पहरेदार, निवेशक और शेयरधारक।
भाग्यशाली अंक: 3, 4, 5, 12, 34, 45 और 54
इस राशि के समतुल्य पाश्चात्य राशि है: कर्क

बंदर
2007हमेशा मनोहर रहने वाले, अति ऊर्जावान वानर ( बंदर) का चीनी राशिचक्र में अपना स्थान है। वानरों के ही समान इस राशि के लोगों को आमोद प्रमोद करने और गतिविधियों में लिप्त रहना अच्छा लगता है। यह लोग सकारात्मक होने के साथ तीव्र दिमाग वाले होते हैं। जहां ऐसे व्यक्तियों को आकर्षण का केन्द्र बनना अच्छा लगता है वहीं वे अच्छे श्रोता भी होते हैं। उनकी कभी न समाप्त होने वाली जिज्ञासा के कारण उनमें विभिन्न विषयों का अपार ज्ञान होता है। उनकी बुद्धिमत्ता के कारण वे कठिन कार्यों और परिस्थितियों से भी आसानी से बाहर आ जाते हैं। इस व्यक्तित्व के लोग अपनी चकाचौंध द्वारा आसपास के लोगों को अपने अनोखे कार्यों को दिखाना चाहते हैं।
इस राशि के अधिकतर लोगों में बहुत अधिक नैतिकता विकसित नहीं होती। लेकिन अगर उसमें थोड़ा भी मजा हो तो वे इसे कर ले जाते हैं। उनका प्राथमिक उद्देश्य स्वयं को खुशी पहुंचाना है। इस तरह के लोग खुशी देने वाले प्रेमी साबित होते हैं लेकिन उनके भटकने की भी आशा होती है, अत: सावधान रहना चाहिए। यह लोग एक बार कोशिश करते हैं और यदि इसमें उन्हें आनन्द आता है तो वे निश्चित ही दूसरी बार भी कोशिश करते हैं।
ऐसे व्यक्तियों का स्वयं पर आधारित होने वाला नजरिया दूसरी राशि के लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। वे बहुत सुखवादी होते हैं, जिनका स्वयं पर नियंत्रण नहीं होता है। यदि कोई उन्हें किसी आयोजन में नहीं बुलाता है तो वे अपना स्वयं का आयोजन आरम्भ कर देते हैं।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति हैं: डेविड बेलैमी, जैकेलीन बिसेट, विक्टर बोर्ज, जॉनी कैश, डेविड कॉपरफील्ड, जोन फ्रॉफर्ड, टिमोथी डाल्टन, इयान फ्लेमिंग, जेरी हॉल, टॉम हैंक्स, हैरी हुडूनी, पीटर ओ टूल, एंथोनी पर्किन्स, डेबी रेनॉल्ड्स, डायना रॉस, टॉम सेलेक, उमर शरीफ, मार्टिन शॉ, रॉड स्टीवर्ट, एलिजाबेथ टेलर।
इस राशि के लिए आदर्श रोजगार: सलाहकार, चिकित्सक, बस ड्राइवर, नर्स, अंग्रेजी के अध्यापक, शेयर ब्रोकर, शहर की योजना बनाने का, लेखक और पत्रकार।
भाग्यशाली अंक: 3, 4, 5, 7, 16, 23, 34, 45 और 54
इस राशि के समतुल्य पाश्चात्य राशि है: सिंह राशि।

मुर्गा
2007इस राशि वाले लोग जल्दी सोचने वाले, चतुर और हस्तक्षेप करने वाले होते हैं जो किसी भी तरह का जोखिम लेने से हिचकते हैं। इस व्यक्तित्व के लोगों को अपने चारों ओर की गतिविधियों के बारे में जानकारी होती है। उन्हें इतनी अधिक जानकारी होती है कि लोग कभी कभी उन्हें मनोरोगी तक समझ लेते हैं। इस तरह के लोगों को बेवकूफ बनाना काफी मुश्किल होता है। यह लोग काफी खुले विचारों वाले, ईमानदार और उन लोगों को प्रोत्साहन देने वाले होते हैं जो उनके प्रति सच्चे हों।
इस राशि वाले व्यक्ति लोगों के साथ फरेब नहीं करते और अपने आप को छिपाने के लिए अपने चेहरे पर मुखौटा नहीं लगाते। यह लोग ईमानदार, खुले स्वभाव के और अपने शब्दों से न पलटने वाले होते हैं। इन लोगों के व्यक्तित्व में पूर्णता होती है और यह अपने आप को नियंत्रण में रखना पसन्द करते हैं। उनकी उपस्थिति स्वयं के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे लोग स्वयं को आकर्षण का केन्द्र बनाना पसन्द करते हैं और जो इन्हें प्रेम करते हैं उनके साथ सामाजिक होना भी पसन्द करते हैं।
इस प्रकार के लोग अपने आसपास के वातावरण में नियंत्रण के लिए और उनके लिए जो अपनी सीमाएं भूल जाते हैं, लड़ाई भी कर सकते हैं और वे दूसरों से भी ऐसी ही आशा करते हैं। व्यावहारिक तौर पर वे, विश्वसनीय, भरोसेमन्द और जरूरतमन्दों के लिए मददगार भी होते हैं। इन लोगों के नजदीकी लोग उनके मानकों पर खरा न उतरने पर उनके गुलाम हो जाते हैं।
इस राशि के जो लोग दूसरों के जीवन में दखल नहीं देते, वे काफी खुशनुमा जीवन व्यतीत करते हैं।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध लोग हैं: डर्क बोगार्डे, बारबरा टेलर ब्रैडफोर्ड, माइकल केन, एरिक क्लैपटन, जोन कोलिंस, एरोल फ्लिन, मेलेनी ग्रिफिथ, रिचर्ड हैरिस, गोल्डी हॉन, कैथरीन हेपबर्न, डाएन कीटन, जेन मैंसफील्ड, स्टीव मार्टिन, जेम्स मैसन, सॉमरसेट मॉम, वैन मॉरिसन, विली नेलसन, किम नोवक, योको ओनो, डॉली पार्टन, मिशेल फाइफर, जॉर्ज सेगल और पीटर उस्तीनोव।
इस राशि के अनुरूप आदर्श रोजगार हैं: समाचारवाचक, विक्रेता, रेस्तरां का मालिक, बाल बनाने वाला, जन सम्पर्क अधिकारी, किसान, एथलीट, अध्यापक, बैरा, पत्रकार, यात्रा लेखक, शल्य चिकित्सक, सैनिक, अग्निशमन अधिकारी, सुरक्षा गार्ड और पुलिस अधीक्षक।
भाग्यशाली अंक: 1, 5, 6, 12, 15, 16, 24 और 51
इस राशि के समतुल्य पाश्चात्य राशि:
कन्या राशि।

कुत्ता
2007श्वान ( कुत्ता) राशि के लोग ईमानदार और अपने आदर्शों पर जीने वाले होते हैं। हालांकि यह बहुत भरोसेमन्द होते हैं लेकिन यह आसानी से दूसरों पर बहुत भरोसा नहीं करते हैं। इस व्यक्तित्व के लोग वफादार दोस्त होने के साथ बहुत अच्छे श्रोता भी होते हैं। चीनी राशिचक्र में यह चोटी के योद्धा हैं। जिसके तहत यह अन्याय के खिलाफ किसी भी समय और किसी भी जगह पर अपनी आवाज बुलन्द कर सकते हैं।
इस राशि के लोग अपनी सोच और व्यवहार के प्रति दृढ़ होते हैं। इसके साथ वे तुनक मिजाज भी होते हैं और स्वयं को पुन: ऊर्जामय करने के लिए उन्हें अकेले समय बिताना पसन्द होता है। इस तरह के लोग बहुत धीमी गति से किसी पर भरोसा करते हैं लेकिन समय और इस साक्ष्य के साथ कि वे भरोसेमन्द हैं वे लोगों पर जल्द यकीन करने लग जाते हैं। इन लोगों को खुश रहने के लिए भौतिक गतिविधि में लिप्त रहने की जरूरत होती है। वो उन कार्यों में विजेता साबित होते हैं जिन्हें वे बखूबी समझते हैं।
प्रेम संबंधों के मामले में यह लोग स्वयं के सबसे बड़े दुश्मन हो सकते हैं। वे अपने संबंधों के प्रति अत्यधिक उत्सुक हो जाते हैं जिससे वे अपने साझेदार के ऊपर प्रेम संबंधों की सफलता के लिए अधिक दबाव डालते हैं, इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति:
ब्रिजित बार्दो, कैनडिस बर्गेन, डेविड बोवी, केट बुश, नाओमी कैम्पबेल, चेर, पेटुला क्लार्क, जेमी ली कर्टिस, सैली फील्ड, ज्सा ज्सा गैबर, अवा गार्डनर, माइकल जैकसन, सोफी लॉरेन, शर्ले मैकलेन, मडोना, लीजा मिनेली, डेविड निवेन, सिडनी पोलाक, एलविस प्रेसली, प्रिंस, सेड, क्लॉडिया शाइफर, सिलवेस्टर स्टैलोन और शेरोन स्टोन।
इस राशि के अनुरूप आदर्श रोजगार: पुजारी, मजदूर संगठन के नेता, अध्यापक, दान के लिए काम करने वाला, नर्स, चिकित्सक, न्यायाधीश, वकील, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और सामुदायिक कार्यकर्ता।
भाग्यशाली अंक: 1, 4, 5, 9, 10, 14, 19, 28, 30, 41, 45 और 54
इस राशि के समतुल्य पाश्चात्य राशि है: तुला राशि।

सूअर
2007चीनी राशिचक्र में सूअर राशि वाले लोग दानदाता और सिद्धांतवादी होते हैं।
इस व्यक्तित्व के लोग बहुत खुशमिजाज और अच्छे शिष्टाचार वाले होते हैं। लेकिन हर कार्य में संपूर्णतावादी होने की वजह से अक्सर लोग उन्हें गलत समझकर घमंडी और गरूर वाला समझ लेते हैं।
इस तरह के व्यक्ति रोमांटिक और व्यावहारिक रूप से आराम पसन्द होते हैं। वे जीवन में श्रेष्ठ चीजों को पसन्द करते हैं। व्यक्ति अपने दोस्तों और परिवारों के लिए दिल से चिंता करते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
ये लोग दूसरों की मदद अपना कर्तव्य समझकर खुशी से करते हैं।
इस राशि के लोग हमेशा देने में भरोसा करते हैं और उन्हें तब बहुत बुरा लगता है जब उनसे कोई लेने वाला न हो। उदारता की उनकी जरूरत उन्हें उल्लू बनाने वालों के हाथ कमजोरी बन जाती है।
इस तरह के लोग अच्छे दोस्त और अच्छे प्रेमी बनाते हैं। वे अपने आसपास के लोगों में इतना विश्वास करते हैं कि उन्हें अपने दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों में बुरे गुण नजर नहीं आते। हालांकि एक बार उन्हें विश्वस अहो जाए कि उन्हें छ्ला गया है तो फिर वे रौद्र रूप धारण कर लेते हैं।
इस राशि के लोग जिज्ञासु और बुद्धिमान होते हैं। कभी कभी उन्हें आलसी समझ लिया जाता है। परिवार और दोस्तों के लिए उनके प्यार के कारण वे बेहतर साथी साबित होते हैं।
इस राशि के कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति हैं: ब्रायन एडम्स, वूडी एलेन, जूली एंड्रूज, रिचर्ड ऐटनबरो, लूसिले बाल, हम्फ्रे बोगार्ट, ग्लेन क्लोज, रिचर्ड ड्रेफस, फराह फॉसेट, अर्नेस्ट हेमिंगवे, बैरी गिब, एल्फ्रेड हिचकॉक, एल्टन जॉन, केविन क्लाइन, जेरी ली ल्यूइस, डडली मूर, मारी ऑसमंड, माइकल पर्किनसन, ली रेमिक, जिंजर रॉजर्स, ऑर्नॉल्ड श्वार्जनेगर, स्टीवन स्पीलबर्ग और एमा थॉम्पसन।
इस राशि के अनुरूप आदर्श रोजगार: शोधकर्ता, वैज्ञानिक, रसायनशास्त्री, तकनीशियन, संगीतकार, रेस्तरां मालिक, समाज शास्त्री, फंड एकत्र करने वाला, खाना बनाने वाला, तैयार खाद्य पदार्थ की दुकान का मालिक, निजी प्रबन्धक, प्रशासनिक अधिकारी और कानूनी सेवा में।
भाग्यशाली अंक: 1, 3, 4, 5, 8, 16, 18, 34, 41 और 48
इस राशि के समतुल्य पाश्चात्य राशि है: वृश्चिक राशि।













